त्योहार से पहले लखनऊ में FSDA की बड़ी कार्रवाई, नकली खोया-तेल से भरे ट्रक सीज

त्योहार से पहले लखनऊ में FSDA की बड़ी कार्रवाई, नकली खोया-तेल से भरे ट्रक सीज

त्योहार से पहले लखनऊ में FSDA की बड़ी कार्रवाई, नकली खोया-तेल से भरे ट्रक सीज

राजधानी लखनऊ में त्योहारों से पहले नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ FSDA ने बड़ी कार्रवाई की है। पारा और दुबग्गा क्षेत्र में एक साथ छापेमारी कर नकली खाद्य पदार्थों का बड़ा जखीरा पकड़ा गया है।

दुबग्गा में जहरीला खोया लदी एक गाड़ी पकड़ी गई, जबकि कार्रवाई के दौरान कई ट्रकों से संदिग्ध नकली खोया बरामद किया गया। इसके अलावा नकली तेल से भरे ट्रकों को भी सीज किया गया है।

FSDA की टीम ने बच्चों के चूरन से भरे वाहनों पर भी कार्रवाई की। थाने पर खड़ी गाड़ियों में रखे खाद्य पदार्थों के नमूने अधिकारियों ने जांच के लिए लिए हैं।

FSDA के अधिकारियों के मुताबिक, बरामद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई होगी। मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले खाद्य पदार्थों को नियमानुसार नष्ट कराया जाएगा।

त्योहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ FSDA की कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।

त्योहार से पहले लखनऊ में FSDA की बड़ी कार्रवाई, नकली खोया-तेल से भरे ट्रक सीज

https://www.facebook.com/reel/1034259182810541
https://www.instagram.com/p/Dck5JzjgtPA/
https://x.com/akhandbharanews/status/2093250136512286886
https://youtu.be/CcBcD2BDZM0