प्रयागराज पहुंचे टाइमेक्स रिटेल लिमिटेड के डायरेक्टर निर्मल पटेल, डायरेक्ट सेलिंग के माध्यम से रोजगार के अवसरों पर दिया जोर
प्रयागराज पहुंचे टाइमेक्स रिटेल लिमिटेड के डायरेक्टर निर्मल पटेल, डायरेक्ट सेलिंग के माध्यम से रोजगार के अवसरों पर दिया जोर
लायंस ग्रुप के आमंत्रण पर प्रयाग संगीत समिति में हुआ भव्य आयोजन, लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का संदेश
प्रयागराज। अहमदाबाद, गुजरात की प्रतिष्ठित डायरेक्ट सेलिंग कंपनी टाइमेक्स रिटेल लिमिटेड के डायरेक्टर एवं प्रमुख पदाधिकारी श्री निर्मल पटेल का 25 अक्टूबर 2026 को प्रयागराज आगमन हुआ। लायंस ग्रुप के आमंत्रण पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइंस स्थित प्रयाग संगीत समिति में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे श्री निर्मल पटेल का स्वागत डॉ. डीडी जोशी एवं आर.के. सिंह ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कंपनी की स्थापना, विकास, कार्यप्रणाली और रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
श्री निर्मल पटेल ने बताया कि टाइमेक्स रिटेल लिमिटेड की शुरुआत 5 मार्च 2013 को अहमदाबाद, गुजरात से हुई थी। कंपनी के फाउंडर निर्मल पटेल एवं हीरेन पटेल हैं। कंपनी का मुख्य उद्देश्य लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि लोग बिना किसी विशेष डिग्री के अपनी मेहनत, लगन और कार्यक्षमता के दम पर आगे बढ़ सकें।
उन्होंने बताया कि कंपनी ने शुरुआत में ट्रेडिंग के माध्यम से अपना सफर शुरू किया था, लेकिन समय के साथ अपने कारोबार का विस्तार करते हुए आज आठ अलग-अलग सेक्टरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। कंपनी का डायरेक्ट सेलिंग मॉडल पूरे भारत में फैला हुआ है।
कंपनी की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि टाइमेक्स रिटेल लिमिटेड ISO सर्टिफाइड कंपनी है और अपने 'अपनी दुकान बदलो' कॉन्सेप्ट के लिए भी जानी जाती है। वर्ष 2013 से लेकर 2026 तक कंपनी ने अपने 13 वर्षों के सफर में लगातार सक्रिय रहते हुए अपने नेटवर्क का विस्तार किया है।
कार्यक्रम के दौरान रोजगार, व्यापार के नए अवसरों और आत्मनिर्भरता को लेकर कंपनी की कार्ययोजना साझा की गई। आयोजन का उद्देश्य लोगों को व्यवसाय के नए विकल्पों से परिचित कराना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
