आशुतोष मेमोरियल स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई दीपावली 

आशुतोष मेमोरियल स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई दीपावली 

आशुतोष मेमोरियल स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई दीपावली 

प्रयागराज। आशुतोष मेमोरियल स्कूल, धनैचा-मलखानपुर में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी रंगोलियों, दीपों एवं आकर्षक सजावट से खूबसूरती से सजाया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के बीच हाउस वाइज दीपावली रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं छोटे बच्चों के लिए दीप निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की भव्य झांकी रही, जिसमें उनके चौदह वर्षों के वनवास के पश्चात अयोध्या आगमन के दृश्य को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। इस मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के चेयरमैन प्रो. जे. पी. एन. मिश्रा ने भगवान श्रीराम, माता सीता एवं हनुमान जी का स्वरूप धारण किए विद्यार्थियों की आरती एवं पूजन किया। इस अवसर पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

विद्यालय के निदेशक डॉ. गिरिश पाण्डेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दीपावली के वास्तविक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी को प्रेम, सद्भाव, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया।


कार्यक्रम का समापन हर्ष, उल्लास एवं आपसी सौहार्द के वातावरण में हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं शिक्षकों के समर्पित प्रयासों की सराहना की।