धनतेरस पर हाथी गणेश-लक्ष्मी और श्री यंत्र की खरीदारी की रही खास मांग

धनतेरस पर हाथी गणेश-लक्ष्मी और श्री यंत्र की खरीदारी की रही खास मांग

धनतेरस पर हाथी गणेश-लक्ष्मी और श्री यंत्र की खरीदारी की रही खास मांग


झूंसी के ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों पर चांदी के सिक्कों और सोने के आभूषणों की खरीदारी को उमड़ी ग्राहकों की भीड़
झूंसी, प्रयागराज। धनतेरस के पावन पर्व पर बाजारों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। ग्राहकों ने अपनी पसंद के सोने-चांदी के आभूषणों के साथ धार्मिक महत्व की वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। झूंसी स्थित ज्वेलर्स की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रही। विशेष रूप से चांदी के सिक्के, हाथी, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, श्री यंत्र और कुबेर यंत्र की मांग अधिक रही।
कुबेर ज्वेलर्स के प्रोपराइटर प्रखर रवि सोनू ने बताया कि इस बार ग्राहकों में सोशल मीडिया के माध्यम से आभूषणों और चांदी की आकर्षक वस्तुओं को देखकर खरीदारी करने का विशेष रुझान रहा। ग्राहकों ने अपनी पसंद के अनुसार श्री यंत्र, गणेश-लक्ष्मी, कुबेर यंत्र, चांदी के सिक्के और सोने के आभूषणों की खरीदारी की।

उन्होंने बताया कि धनतेरस के अवसर पर कुबेर ज्वेलर्स की ओर से ग्राहकों के लिए विशेष त्योहार उपहारों की व्यवस्था भी की गई थी। प्रतिष्ठान में मानक, गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास को प्राथमिकता देते हुए उनकी पसंद के अनुरूप आभूषण उपलब्ध कराए गए।
धनतेरस पर बाजारों में दिखी रौनक और ज्वेलर्स की दुकानों पर उमड़ी भीड़ ने दीपावली के उत्साह को और बढ़ा दिया।