संगम क्षेत्र में पितृ तर्पण और पिंडसंगम क्षेत्र में पितृ तर्पण और पिंडदान से मोक्ष की प्राप्ति: संजय शास्त्रीदान से मोक्ष की प्राप्ति: संजय शास्त्री
संगम क्षेत्र में पितृ तर्पण और पिंडसंगम क्षेत्र में पितृ तर्पण और पिंडदान से मोक्ष की प्राप्ति: संजय शास्त्रीदान से मोक्ष की प्राप्ति: संजय शास्त्री
प्रयागराज। संगम क्षेत्र में पितृ तर्पण और पिंडदान का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। इसी क्रम में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार संगम क्षेत्र के त्रिवेणी बांध पर पांच दिवसीय पितृ महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर अखिल भारतीय युवा विकास एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव संजय शास्त्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पितृ तर्पण और पिंडदान की महत्ता पर प्रकाश डाला।
संजय शास्त्री ने कहा कि संगम क्षेत्र में पितृपक्ष के दौरान ही नहीं, बल्कि अन्य समय में भी पिंडदान और पितरों के निमित्त धार्मिक अनुष्ठान करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संगम में पिंडदान और तर्पण करने से पूर्वजों की आत्मा की शांति एवं सद्गति की कामना की जाती है। उन्होंने लोगों से इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने और अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि संस्था के माध्यम से तीर्थ पुरोहित आदित्य मिश्रा के सहयोग से धार्मिक अनुष्ठानों की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे इस आयोजन में पहुंचकर सहयोग करें और पितरों के प्रति अपने धार्मिक कर्तव्यों का निर्वहन करें।
इन संस्थाओं का मिल रहा सहयोग
इस आयोजन में भारत विकास अभियान ट्रस्ट, श्रीमती कलावती देवी समाज सेवा ट्रस्ट, ट्रूबी समाज सेवा ट्रस्ट, सुषमा देवी जन सेवा ट्रस्ट, शुभम ट्रस्ट, शनि सेवा ट्रस्ट, दैनिक अखंड भारत समाचार पत्र एवं भारतीय समाज सेवा ट्रस्ट सहित अन्य सहयोगी संस्थाओं का योगदान बताया गया।
इस अवसर पर आशीष मिश्रा, श्रीमती कलावती देवी समाज सेवा ट्रस्ट से जुड़े प्रतिनिधियों तथा अन्य सहयोगियों की सहभागिता का उल्लेख किया गया। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और श्रद्धालुओं को पितृ तर्पण एवं पिंडदान के महत्व से परिचित कराना है।
