तुलापुर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मेले और जवाबी बिरहा ने बांधा समां

प्रयागराज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ग्राम सभा तुलापुर, विधानसभा फूलपुर में भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी के साथ ही ग्रामीणों और आसपास के गांवों के लोगों के मनोरंजन के लिए एक विशाल मेले का भी आयोजन किया गया।

मेले में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेले में फास्ट फूड, विभिन्न प्रकार के व्यंजन, आकर्षक लाइटिंग, रोड लाइट, डीजे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोगों ने जमकर आनंद लिया। देर रात तक मेले में लोगों की भीड़ बनी रही और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जवाबी बिरहा महामुकाबला रहा, जिसमें प्रसिद्ध बिरहा गायक प्रेमचंद यादव और बिरहा गायिका ज्योति यादव के बीच शानदार मुकाबला हुआ। दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियों को सुनने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और देर रात तक बिरहा का आनंद लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पवन द्विवेदी जी उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी दीपक यादव, तुलापुर ने संभाली। कार्यक्रम की व्यवस्था में राजन यादव (कोल्हापुर), धर्मेंद्र, दीपचंद, विकास, दीपक सिलवान, ग्राम प्रधान गुलाब यादव, राजन यादव, धर्मेंद्र यादव, अखिलेश एवं रामचंद्र सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ग्रामीणों ने जन्माष्टमी के इस आयोजन को आपसी भाईचारे, संस्कृति और मनोरंजन का शानदार संगम बताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों से तुलापुर का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।