छतनाग झूंसी में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
छतनाग झूंसी में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
छतनाग झूंसी में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
प्रयागराज। छतनाग, झूंसी स्थित श्री सोमनाथ माधव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। राधे-राधे ग्रुप के साथ आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण शामिल हुए।
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक सूर्य प्रकाश दुबे (मुंबई वाले) ने अपने गीत-संगीत और भजनों की शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
इस श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन श्री शिवनारायण यादव ‘धनु’ जी, पार्षद के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री गणेश केसरवानी जी की उपस्थिति रही।
आयोजन में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने गीत-संगीत, भजन और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों का जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
स्थान: श्री सोमनाथ माधव मंदिर, छतनाग, झूंसी, प्रयागराज
विशेष प्रस्तुति: सुप्रसिद्ध भजन गायक सूर्य प्रकाश दुबे, मुंबई
आयोजन: राधे-राधे ग्रुप एवं आयोजक मंडल
जय श्री कृष्ण
राधे राधे ❤️
https://www.instagram.com/p/Dc5JpDdgwvm/
https://www.facebook.com/reel/963699610086882/?s=single_unit
https://x.com/akhandbharanews/status/2096099961343823937
