प्रयागराज में अस्थाई बस अड्डे की बदहाल व्यवस्था, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी
प्रयागराज में अस्थाई बस अड्डे की बदहाल व्यवस्था, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी
प्रयागराज में अस्थाई बस अड्डे की बदहाल व्यवस्था, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी
प्रयागराज। केपी कॉलेज के बगल में बनाए गए अस्थाई बस अड्डे पर इन दिनों यात्रियों को भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। बस अड्डे के आसपास जलभराव, कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों के चलते यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
बस से यात्रा करने के लिए पहुंच रहे लोगों को कीचड़ और पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है। यात्रियों का कहना है कि बस अड्डे पर मूलभूत सुविधाओं और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
डेली अखंड भारत न्यूज़ की टीम ने मामले की पड़ताल के लिए केपी कॉलेज के पास स्थित अस्थाई बस अड्डे का ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर जायजा लिया। मौके पर जलभराव, कीचड़ और गड्ढों जैसी समस्याएं दिखाई दीं। टीम ने यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं।
यात्रियों ने अपनी परेशानी बताते हुए मांग की कि संबंधित विभाग इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल निकासी, कीचड़ की सफाई और गड्ढों को दुरुस्त कराने की तत्काल व्यवस्था करे, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से यात्रा करने में परेशानी न हो।
अब देखना यह है कि प्रयागराज प्रशासन और संबंधित विभाग इस समस्या का कब तक संज्ञान लेते हैं और यात्रियों को राहत कब मिलती है।
स्थान: केपी कॉलेज के पास, प्रयागराज
ग्राउंड रिपोर्ट: डेली अखंड भारत न्यूज़
#Prayagraj #PrayagrajNews #BusStand #GroundReport #DailyAkhandBharatNews #प्रयागराज #ग्राउंडरिपोर्ट #बसअड्डा #जलभराव #यात्रियोंकीपरेशानी
