फूलपुर के लोकप्रिय विधायक दीपक पटेल के जन्मदिन पर पत्रकार जितेंद्र शुक्ला ने दी शुभकामनाएं व बधाई
फूलपुर के लोकप्रिय विधायक दीपक पटेल के जन्मदिन पर पत्रकार जितेंद्र शुक्ला ने दी शुभकामनाएं व बधाई
झूंसी, प्रयागराज। फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपक पटेल के जन्मदिन के अवसर पर झूंसी स्थित पैराडाइज गेस्ट हाउस/गार्डन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जन्मदिन समारोह में विधायक दीपक पटेल के परिवार के सदस्य मौजूद रहे। उनकी माता एवं पूर्व सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल सहित पूरा परिवार इस विशेष अवसर का साक्षी बना।
समारोह में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार साथी एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक शामिल हुए। जन्मदिन के अवसर पर आमंत्रित अतिथियों के लिए भोज की व्यवस्था की गई, वहीं गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
पत्रकार जितेंद्र शुक्ला ने भी विधायक दीपक पटेल से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान उन्हें प्रयागराज के गंगा पार और यमुना पार क्षेत्र से आए भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सदस्यों, पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों से मिलने का अवसर मिला।
जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि विधायक दीपक पटेल के प्रति कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह उनके व्यापक जनसंपर्क और लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होंने विधायक द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क, विद्युत, सोलर ऊर्जा तथा अन्य जनहित से जुड़े कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
समारोह में मौजूद लोगों ने विधायक दीपक पटेल के व्यवहार और जनता से उनके जुड़ाव की भी सराहना की। बताया गया कि किसी परिवार में दुखद घटना की सूचना मिलने पर विधायक एवं उनका परिवार संवेदना व्यक्त करने पहुंचने का प्रयास करता है। जरूरतमंद और गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों तक आर्थिक सहायता पहुंचाने के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया।
जन्मदिन समारोह में विधायक के प्रतिनिधि एवं नामित पार्षद पिंटू मिश्रा, सरयू अस्पताल के प्रबंधक सहित झूंसी और गंगा पार क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने विधायक दीपक पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की कामना की।
झूंसी स्थित पैराडाइज गेस्ट हाउस जन्मदिन के इस भव्य आयोजन में पूरी तरह उत्सव के रंग में डूबा नजर आया। फूलों, शुभकामनाओं, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच देर रात तक समारोह का उत्साह बना रहा।
डेली अखंड भारत न्यूज़ की ओर से विधायक दीपक पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
