ग्राम भदकार में सप्तमी पर हुआ माँ भगवती का भव्य जागरण

ग्राम भदकार में सप्तमी पर हुआ माँ भगवती का भव्य जागरण

ग्राम भदकार में सप्तमी पर हुआ माँ भगवती का भव्य जागरण

प्रयागराज। ग्राम भदकार, निबी कला स्थित श्री काशी प्रसाद द्विवेदी के निज निवास पर माँ भगवती के पावन अवसर पर अष्टमी के दिन भव्य जागरण का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। जागरण में भक्ति गीतों और माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। 19 अक्टूबर को भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री काशी प्रसाद द्विवेदी एवं उनकी पत्नी श्रीमती शांति देवी रहे। धार्मिक अनुष्ठान पुरोहित श्री उत्कल पांडे जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुए। श्री नवदुर्गा पूजा समिति के संचालक एडवोकेट पंकज द्विवेदी सहित रवि द्विवेदी, दीपू द्विवेदी, पंकज द्विवेदी (पिंटू ) शान्तनु द्विवेदी, सौरभ द्विवेदी एवं अन्ना द्विवेदी एवं ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव भी उपस्थित रहे