सोमवार से प्रयागराज के मशहूर कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन कर्ण घोड़ा के के साथ भव्य शोभा यात्रा गाजें बाजे के साथ साथ
सोमवार से प्रयागराज के मशहूर कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन कर्ण घोड़ा के के साथ भव्य शोभा यात्रा गाजें बाजे के साथ साथ
सोमवार से प्रयागराज के मशहूर कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन
कर्ण घोड़ा के के साथ भव्य शोभा यात्रा गाजें बाजे के साथ साथ
मलावा ईसीपुर में रामलीला कमेटी का भव्य शुभारंभ
पार्षद
सियाराम मौर्य ने सभी सनातनियों को किया आमंत्रण, जय श्री राम के उद्घोष थे गूंजा पूरा वार्ड
झूंसी। नगर निगम झूंसी के वार्ड 25 मलावा बुजुर्ग के ईसीपुर मोहल्ले में श्रीरामलीला कमेटी की ओर से सोमवार से रामलीला का मंचन शुरू होगा। इसके लिए एक सप्ताह से चल रही मंच निर्माण की तैयारी 18 अक्टूबर को पूरी कर ली गई। मंच में कुल 210 बॉस बल्लियों के टुकड़े लगाया गया है ताकि मजबूती बनी रहे। प्रयागराज के मशहूर कलाकारों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का मंचन किया जाएगा।
रामलीला के लिए तैयार मंच की ऊंचाई करीब छह फीट है। मंच की लंबाई 25 फीट और चौड़ाई 70 फीट बताई गई है। मंच पर काले रंग का बैकग्राउंड तैयार किया गया है, जो रात में आकर्षक लाइटों के बीच दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।
कमेटी के अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि इस बार आकर्षक लाइटिंग और साउंड सिस्टम के साथ रामलीला का मंचन कराया जाएगा। कार्यक्रम प्रशासन की निगरानी में संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि रामलीला की परंपरा करीब 68 वर्षों से चली आ रही है। कमेटी का पंजीकरण वर्ष 2019 में कराया गया था।
रामलीला के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है। मंच तैयार होने के बाद अब कलाकारों के धार्मिक मंचन का इंतजार किया जा रहा है।
इस मौके पर कमेटी के पदाधिकारी पुरुषोत्तम सिंह (पूर्व लेक्चरर, गांधी इंटर कॉलेज), एडवोकेट वीरेंद्र सिंह,नागेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष विमलेश कुमार, मूलचंद्र पाल, राजनाथ सिंह, शिव कैलाश यादव, जय सिंह, इंद्रजीत, कौशल किशोर और धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
