संकष्ट हरण माधव जी की हुई वंदना, पूजा-पाठ एवं भजन-कीर्तन

संकष्ट हरण माधव जी की हुई वंदना, पूजा-पाठ एवं भजन-कीर्तन

संकष्ट हरण माधव जी की हुई वंदना, पूजा-पाठ एवं भजन-कीर्तन
संकष्ट हरण माधव जी की हुई वंदना, पूजा-पाठ एवं भजन-कीर्तन
संकष्ट हरण माधव जी की हुई वंदना, पूजा-पाठ एवं भजन-कीर्तन

द्वादश माधव महात्म यात्रा पहुंची झूंसी स्थित प्रभुदत्त ब्रह्मचारी जी के आश्रम, संतों ने की संगीतमय यात्रा की सराहना

प्रयागराज। प्रयागराज के नगर देवता श्री द्वादश माधव महात्म यात्रा के क्रम में यात्रा आज झूंसी स्थित पूज्य प्रभुदत्त ब्रह्मचारी जी के आश्रम पहुंची, जहां संकष्ट हरण माधव जी का पावन स्थान है। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-पाठ, वंदना एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।

यात्रा प्रवाहक एवं सुप्रसिद्ध भजन गायक सूर्य प्रकाश दुबे जी तथा उनकी पूरी राधे-राधे की संगत ने संकष्ट हरण माधव जी की एक से बढ़कर एक मनमोहक वंदना प्रस्तुत की। भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु माधव जी की भक्ति में लीन नजर आए।

1986 में पहली बार की थी द्वादश माधव यात्रा : हरिचैतन्य महाराज

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीकरमाफी वाले पूज्य श्री हरिचैतन्य महाराज जी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि वर्ष 1986 में उन्होंने पहली बार प्रभुदत्त ब्रह्मचारी जी के साथ मिलकर द्वादश माधव की यात्रा की थी।

उन्होंने कहा कि अब तक इस तरह की संगीतमय द्वादश माधव यात्रा किसी अन्य द्वारा नहीं की गई थी। उन्होंने यात्रा समिति एवं यात्रा प्रवाहक सूर्य प्रकाश दुबे जी को इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहल के लिए बधाई दी तथा यात्रा की सराहना की।

मंदिर समिति एवं यात्रा समिति ने किया स्वागत

मंदिर समिति की ओर से पूज्य ब्रजेश ब्रह्मचारी जी एवं बसंत पुजारी जी ने सभी अतिथियों, संत-महंतों एवं यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

वहीं यात्रा समिति की ओर से अध्यक्ष शिव शंकर सिंह जी, कोषाध्यक्ष विपुल मित्तल जी, राज कमल जी एवं सुबोध अग्रवाल जी ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

द्वादश माधव महात्म यात्रा के माध्यम से प्रयागराज के नगर देवताओं के दर्शन-पूजन एवं महात्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यात्रा में श्रद्धालुओं की सहभागिता से धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है।

जय श्री माधव।

#dvadashamadhav #sankashtaharanamadhav #prayaagaraj #madhavamahatmayatra #suryaprakashadube #jhunsi #prabhudattabramachariaashram