पहली बार पद्म माधव का हुआ गुणगान, भजनों से गूंज उठा बिकर गांव
पहली बार पद्म माधव का हुआ गुणगान, भजनों से गूंज उठा बिकर गांव
द्वादश माधव महात्म यात्रा पहुंची घूरपुर के बिकर गांव स्थित पद्म माधव मंदिर, ग्रामीणों ने भजन-कीर्तन का खूब आनंद लिया
प्रयागराज। प्रयागराज में पहली बार संगीतमय रूप से निकाली जा रही श्री द्वादश माधव महात्म यात्रा आज घूरपुर के बिकर गांव स्थित पद्म माधव मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान पद्म माधव जी की वंदना, पूजा-पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। संगीतमय यात्रा को देखने और भजनों का आनंद लेने के लिए पूरा बिकर गांव उमड़ पड़ा। ग्रामीणों के लिए यह आयोजन नया और आकर्षण का केंद्र रहा।
भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण
यात्रा प्रवाहक एवं सुप्रसिद्ध भजन गायक सूर्य प्रकाश दुबे जी तथा उनकी पूरी राधे-राधे की संगत ने पद्म माधव जी की एक से बढ़कर एक मनमोहक वंदना प्रस्तुत की। भजनों की मधुर धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने भजन-कीर्तन का खूब आनंद लिया और संगीतमय यात्रा की सराहना की।
विधि-विधान से हुई पूजा एवं आरती
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पूर्णकांत जी की उपस्थिति में सभी ने मिलकर माधव जी की पूजा-अर्चना, आरती एवं भजन-कीर्तन किया। श्रद्धालुओं ने पद्म माधव जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
यात्रा समिति ने किया आभार व्यक्त
कार्यक्रम के समापन पर यात्रा समिति की ओर से सभी अतिथियों, ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। समिति ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्री द्वादश माधव महात्म यात्रा के माध्यम से प्रयागराज के नगर देवताओं के दर्शन-पूजन एवं महात्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। संगीतमय यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती सहभागिता से धार्मिक वातावरण बना हुआ है।
जय श्री माधव।
#द्वादशमाधव #पद्ममाधव #माधवमहात्मयात्रा #प्रयागराज #बिकर #घूरपुर #सूर्यप्रकाशदुबे #भजनकीर्तन
