सरोज विद्याशंकर इंटर कॉलेज में धनतेरस एवं दीपावली पर्व की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सरोज विद्याशंकर इंटर कॉलेज में धनतेरस एवं दीपावली पर्व की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सरोज विद्याशंकर इंटर कॉलेज में धनतेरस एवं दीपावली पर्व की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सरोज विद्याशंकर इंटर कॉलेज,  झूंसी में धनतेरस एवं दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास, उत्साह और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 11F की छात्र-छात्राओं एवं उनके कक्षा अध्यापिका सुश्री आकांक्षा दुबे के नेतृत्व में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी, उपप्रधानाचार्य श्री राम सिंह यादव एवं सांस्कृतिक प्रमुख जयद्रथ द्वारा भगवान धन्वंतरि, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, मां सरस्वती एवं भगवान गणेश की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। कार्यक्रम का

संचालन छात्रा वैष्णवी शुक्ला एवं समृद्धि मिश्रा ने बड़े ही प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रियांशी एवं वैष्णवी द्वारा प्रस्तुत गणेश एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात रिशु  ने हिंदी भाषण, त्रिशा यादव ने प्रेरक उद्बोधन तथा अरुण यादव ने अंग्रेजी भाषण के माध्यम से दीपावली के महत्व को प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में अंशिका, अनुष्का यादव, अपेक्षा पांडेय, आर्या पांडेय, दुबे, अराध्या त्रिपाठी , सांगवी तिवारी सहित अन्य छात्राओं ने गीतों एवं भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। छात्रा पलक दुबे की राम स्तुति की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को दीपावली एवं धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली भगवान श्रीराम के चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात अयोध्या लौटने की स्मृति में मनाया जाने वाला प्रकाश पर्व है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं भगवान धन्वंतरि की जयंती की भी शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. दुर्गा प्रसाद मणि त्रिपाठी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि धनतेरस एवं दीपावली केवल उत्सव मनाने के पर्व नहीं हैं,

बल्कि ये प्रकृति, पर्यावरण और जीवन संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराते हैं। भगवान श्रीराम का अयोध्या आगमन धैर्य, तपस्या, मर्यादा और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। दीपावली हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा समाज को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देती है। सांस्कृतिक प्रमुख जयद्रथ श्रीमुख ने विद्यार्थियों से मिट्टी के पारंपरिक दीपक जलाने का आग्रह करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति और संस्कार ही उत्सवों की आधारशिला हैं। उन्होंने सुरक्षित, स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भगवान श्रीराम एवं भगवान धन्वंतरि के चरणों में पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर शिक्षा प्रमुख कमलेश प्रसाद यादव, अनुशासन प्रमुख विजय बहादुर विश्वकर्मा, प्रवीण कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार त्रिपाठी, राहुल पांडेय, अमित कुमार जैन, शशांक त्रिपाठी, बद्री विशाल दुबे, आयुष कुमार श्रीवास्तव, विभव प्रजापति, आकाश कुमार गुप्ता, भारत कुमार विश्वकर्मा, सुनील ओझा, राहुल वर्मा, मीना धुरिया, अनामिका तिवारी, चंद्रज्योति उपाध्याय, ममता मिश्रा, पुष्पा यादव, खुशबू यादव, नीतू द्विवेदी, स्नेहलता दुबे, काजल पांडेय, मानसी जायसवाल, प्रियंका तिवारी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।