जयंत श्रीवास्तव ने स्नातक प्रत्याशी अशोक राठौर को दिया समर्थन, रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने का लिया संकल्प

जयंत श्रीवास्तव ने स्नातक प्रत्याशी अशोक राठौर को दिया समर्थन, रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने का लिया संकल्प

जयंत श्रीवास्तव ने स्नातक प्रत्याशी अशोक राठौर को दिया समर्थन, रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने का लिया संकल्प

प्रयागराज। कीडगंज स्थित अपने निवास पर भाजपा के इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी माननीय श्री अशोक राठौर जी के आगमन पर जयंत श्रीवास्तव ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी ओर से, प्रबंधक सभा, विद्यालय परिवार, शिक्षकों तथा उनके द्वारा बनाए गए स्नातक मतदाताओं की ओर से अशोक राठौर को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।

जयंत श्रीवास्तव, जिला संयोजक, शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ भाजपा गंगापार, प्रयागराज एवं सचिव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश ने कहा कि जिस प्रकार प्रयागराज की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रत्याशियों को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य किया है, उसी प्रकार अशोक राठौर को भी रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के लिए वह घर-घर जाकर स्नातक मतदाताओं से संपर्क करेंगे और उनसे समर्थन की अपील करेंगे।

उन्होंने कहा कि अशोक राठौर का मृदुभाषी स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और भाजपा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता मतदाताओं के बीच सकारात्मक संदेश देगा। उन्होंने अपने द्वारा बनाए गए सभी स्नातक मतदाताओं से अशोक राठौर के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें प्रयागराज से ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे।

जयंत श्रीवास्तव ने अशोक राठौर के अपने निवास पर आगमन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि अशोक राठौर इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रिकॉर्ड मतों से विजयी होकर जनसेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाएं।

— जयंत श्रीवास्तव
जिला संयोजक, शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ, भाजपा गंगापार, प्रयागराज
सचिव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, उत्तर प्रदेश