श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर भव्य भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन
श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर भव्य भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन
संजय मिश्रा बनकटा के संयोजन में 45वां भंडारा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
झूंसी, प्रयागराज। आवास विकास कॉलोनी योजना-3, बसंत बिहार झूंसी स्थित श्री बालाजी मंदिर में श्री हनुमंत जन्मोत्सव महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी संजय मिश्रा बनकटा के संयोजन में आयोजित इस धार्मिक समारोह में भव्य भजन संध्या, प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सूर्या दुबे एवं उनकी भजन मंडली ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। भजन-कीर्तन के दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। इसके उपरांत विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन 45वें भंडारे के रूप में संपन्न हुआ।
समारोह में फूलपुर विधायक दीपक पटेल, नगर पंचायत फूलपुर अध्यक्ष अमरनाथ यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गंगापार अश्वनी द्विवेदी, झूंसी मंडल अध्यक्ष रोहित कुमार निषाद, मंडल उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चौहान सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर सुनीता उपाध्याय, नीलम गिरी, प्रीति तिवारी, सुनीता चौधरी, रेनू उपाध्याय, विजय लक्ष्मी सिंह चंदेल, अनीता सिंह, गुड़िया सिंह, सीमा सिंह, मंजू यादव, डिंपल सिंह, श्वेता पाल, रिंकू ओझा, ध्रुव निषाद, प्रभाकर दुबे, सूरज पासी, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, पिंटू अग्रवाल, हिमांशु द्विवेदी, नागेंद्र द्विवेदी, विनय तिवारी, नीलकमल, ओमप्रकाश मिश्र, ताराशंकर उपाध्याय, श्रीनिवास पाठक, भरत सिंह गुरु, आनंद त्रिपाठी, प्रिया दर्शन त्रिपाठी, कलेक्टर गिरी, गंगा राम निषाद, ऋषि निषाद, राजकपूर निषाद, चंद्रभूषण नायक, विवेक सिन्हा, कुशा एवं पवन कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आवास विकास कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यापारियों, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, मातृशक्ति, युवाओं एवं बच्चों की भारी उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता बढ़ाई। आयोजक संजय मिश्रा बनकटा ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भक्ति, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
