नागवासुकी में गूंजा असी माधव का गुणगान, भजन-कीर्तन और आरती से भक्तिमय हुआ पूरा प्रांगण

नागवासुकी में गूंजा असी माधव का गुणगान, भजन-कीर्तन और आरती से भक्तिमय हुआ पूरा प्रांगण

नागवासुकी में गूंजा असी माधव का गुणगान, भजन-कीर्तन और आरती से भक्तिमय हुआ पूरा प्रांगण

प्रयागराज। संगमनगरी में इन दिनों द्वादश माधव महात्म यात्रा लोगों के बीच कौतूहल और आस्था का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। द्वादश माधव यात्रा समिति के तत्वावधान में राधे-राधे ग्रुप एवं सुप्रसिद्ध भजन गायक सूर्य प्रकाश दुबे जी के माध्यम से नगर में विराजमान द्वादश माधव के मंदिरों में भजन, कीर्तन, वंदना एवं आरती का आयोजन किया जा रहा है।

यात्रा के तीसरे पड़ाव में ऐतिहासिक श्री नागवासुकी मंदिर में विराजमान श्री असी माधव जी के दरबार में भव्य एवं दिव्य कीर्तन का आयोजन हुआ। भजन-कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। इसके पश्चात विधि-विधान से श्री असी माधव जी की आरती एवं पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर यात्रा में एक नया आकर्षण भी जुड़ा। ‘हनुमान अंश’ फिल्म में राधेश्याम का किरदार निभाने वाले अभिनेता गौतम जी ने कार्यक्रम में सहभागिता की और श्रद्धालुओं के साथ इस धार्मिक यात्रा का हिस्सा बने।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत यमुना पुरी जी महाराज एवं राधा माधव दास जी रहे। यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन पार्षद अनुपमा पांडेय जी एवं तीर्थराज पांडेय जी द्वारा किया गया।

द्वादश माधव यात्रा समिति की ओर से अध्यक्ष शिव शंकर जी, कोषाध्यक्ष विपुल मित्तल जी एवं बी.के. कश्यप जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन अवधेश निषाद जी ने किया।

द्वादश माधव महात्म यात्रा के माध्यम से प्रयागराज के प्राचीन एवं धार्मिक महत्व वाले द्वादश माधव मंदिरों की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिल रहा है।