ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मंडल व प्रयागराज जिला इकाई की संयुक्त बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मंडल व प्रयागराज जिला इकाई की संयुक्त बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मंडल व प्रयागराज जिला इकाई की संयुक्त बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर

पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा संगठन : नदीम इंन्तेखाब
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मंडल व प्रयागराज जिला इकाई की संयुक्त बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर

प्रयागराज। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश मंडल एवं जनपद प्रयागराज की संयुक्त बैठक रविवार को श्री कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई धर्मशाला, कीडगंज, प्रयागराज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नदीम इंन्तेखाब ने की। इस दौरान पत्रकारों के उत्पीड़न, मुकदमों एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मंडल अध्यक्ष नदीम इंन्तेखाब ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा एवं आवास की मांग को भी प्रमुखता से उठाया।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री दिगंबर त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकार विषम परिस्थितियों में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। किसी पत्रकार के विरुद्ध अनुचित कार्रवाई अथवा मुकदमा दर्ज होने की स्थिति में संगठन उसकी हरसंभव मदद करेगा। आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष भी किया जाएगा।

बैठक में पत्रकार बंसी लाल पटेल, घूरपुर ने अपने साथ हुए कथित उत्पीड़न की समस्या पदाधिकारियों के समक्ष रखी। मामले के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

जिला अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद केसरवानी ने संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों, तहसील अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

कार्यवाहक अध्यक्ष विपिन बिहारी लाल गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रयागराज पत्रकारों के हितों एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। संगठन जरूरतमंद पत्रकारों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर रहेगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद केसरवानी, कौशांबी अध्यक्ष रमेश चंद्र अकेला एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह मंडल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विपिन बिहारी लाल गुप्ता एवं दिलीप केसरवानी ने किया।

इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं उपस्थित पत्रकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष नदीम इंन्तेखाब ने पदाधिकारियों को शाल एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्य मांगें:

पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा मिले।
पत्रकारों के लिए आवास की व्यवस्था हो।
पत्रकारों के उत्पीड़न एवं अनुचित मुकदमों पर संगठन मजबूती से आवाज उठाए।
संगठन को प्रदेश स्तर पर और मजबूत बनाया जाए।

#PrayagrajNews #ग्रामीणपत्रकारएसोसिएशन #नदीमइंन्तेखाब #पत्रकारहित #पत्रकारोंकाउत्पीड़न #Journalists #Prayagraj