चतुर्थ दिवस यात्रा पहुंची श्री अनंत माधव के दरबार में, चौफटका में उमड़ा आस्था का सैलाब

चतुर्थ दिवस यात्रा पहुंची श्री अनंत माधव के दरबार में, चौफटका में उमड़ा आस्था का सैलाब

चतुर्थ दिवस यात्रा पहुंची श्री अनंत माधव के दरबार में, चौफटका में उमड़ा आस्था का सैलाब

भगवान द्वादश माधव नगर के देवता, पूजा-अर्चना से ही होगी नगर में सुख-शांति : सूर्य प्रकाश दुबे

प्रयागराज। भगवान द्वादश माधव की पावन यात्रा के चतुर्थ दिवस श्रद्धालुओं का कारवां चौफटका स्थित श्री अनंत माधव जी के दरबार में पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्तिमय वातावरण में भगवान श्री अनंत माधव की पूजा-अर्चना एवं दर्शन किए।

सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं यात्रा प्रवाहक श्री सूर्य प्रकाश दुबे ने कहा कि भगवान द्वादश माधव नगर के देवता हैं। जब तक नगर में उनके सभी स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना नहीं होगी, तब तक पूरे नगर में सुख-शांति स्थापित नहीं हो सकती। नगर की खुशहाली और शांति के लिए भगवान माधव की आराधना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान द्वादश माधव का प्रचार-प्रसार करना और लोगों को पूजा-पाठ एवं धार्मिक आस्था से जोड़ना है। भगवान माधव जी का प्रचार-प्रसार पूरे देश में हो, यही यात्रा का संकल्प है।

अतिथियों का हुआ स्वागत एवं अभिनंदन

चतुर्थ दिवस यात्रा में प्रमुख अतिथियों के रूप में श्री आशीष शिवपूजन केसरवानी जी, श्री प्रखर श्रीवास्तव जी, इन्दर भैया (कामधेनु स्वीट), एवं महंत राधा माधव दास जी उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष श्री शिव शंकर सिंह जी एवं डॉ. बीके कश्यप जी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री अनंत माधव जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के दौरान धार्मिक एकता, आस्था और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

माधव सकल काम साधो।।

जय श्री अनंत माधव।
जय द्वादश माधव।