सांसद रत्न श्री प्रवीण पटेल ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, फूलपुर की जनता के सुख-समृद्धि की कामना की
सांसद रत्न श्री प्रवीण पटेल ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, फूलपुर की जनता के सुख-समृद्धि की कामना की
प्रयागराज। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर लोकसभा फूलपुर के सांसद श्री प्रवीण पटेल जी ने समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं लोकसभा फूलपुर की सम्मानित जनता जनार्दन को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
डेली अखंड भारत न्यूज़ नेटवर्क के साथ विशेष वार्ता के दौरान सांसद श्री प्रवीण पटेल जी ने दीपावली के पावन पर्व पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
उन्होंने इस पावन अवसर पर संदेश देते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश, उमंग, उत्साह और सकारात्मकता का पर्व है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
सांसद श्री प्रवीण पटेल ने लोकसभा फूलपुर की जनता के प्रति अपनी शुभेच्छा व्यक्त करते हुए सभी परिवारों के जीवन में सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
डेली अखंड भारत न्यूज़ नेटवर्क की ओर से भी समस्त देशवासियों एवं फूलपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
विशेष वार्ता: डेली अखंड भारत न्यूज़ नेटवर्क
