प्रयागराज के नगर देवता द्वादश माधव की हो रही वंदना, छठवें दिन बिंदु माधव मंदिर पहुंची महात्म यात्रा

प्रयागराज के नगर देवता द्वादश माधव की हो रही वंदना, छठवें दिन बिंदु माधव मंदिर पहुंची महात्म यात्रा

प्रयागराज के नगर देवता द्वादश माधव की हो रही वंदना, छठवें दिन बिंदु माधव मंदिर पहुंची महात्म यात्रा

द्रोपती घाट स्थित बिंदु माधव मंदिर में गूंजे भजन-कीर्तन, जल्द होगा जीर्णोद्धार : संजय गुप्ता

प्रयागराज। नगर देवता द्वादश माधव की महात्म यात्रा का धार्मिक एवं संगीतमय आयोजन निरंतर जारी है। यात्रा के छठवें दिन द्वादश माधव महात्म यात्रा द्रोपती घाट स्थित प्राचीन बिंदु माधव मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नगर देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

यात्रा प्रवाहक एवं सुप्रसिद्ध भजन गायक सूर्य प्रकाश दुबे जी तथा उनकी पूरी ‘राधे-राधे’ संगत ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन की मनमोहक प्रस्तुति दी। एक से बढ़कर एक भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के अंत में विधिवत आरती का आयोजन किया गया।

मंदिर की दुर्दशा पर जताई चिंता

यात्रा प्रवाहक सूर्य प्रकाश दुबे जी ने बिंदु माधव मंदिर की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर परिसर में साधन-सुविधाओं की काफी कमी है और व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं हैं। इसके बावजूद यात्रा समिति के सभी सदस्यों ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजा-अर्चना संपन्न की।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता जी ने बिंदु माधव की आरती की। उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर आश्वासन देते हुए कहा कि मंदिर का जीर्णोद्धार शीघ्र कराया जाएगा।

द्वादश माधव हमारे नगर देवता : सूर्य प्रकाश दुबे

सुप्रसिद्ध भजन गायक सूर्य प्रकाश दुबे जी ने कहा कि द्वादश माधव प्रयागराज के नगर देवता हैं। इनकी पूजा-अर्चना एवं वंदना प्रत्येक स्थान पर होनी चाहिए। द्वादश माधव महात्म यात्रा का उद्देश्य नगर देवता के सभी स्वरूपों की महिमा जन-जन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम के अंत में द्वादश माधव समिति के सभी सदस्यों ने उपस्थित संत-महंतों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कल शंख माधव मंदिर पहुंचेगी यात्रा

द्वादश माधव महात्म यात्रा का अगला पड़ाव छतनाग स्थित श्री शंख माधव मंदिर होगा, जहां यात्रा पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन का आयोजन करेगी।

कार्यक्रम में यात्रा समिति के अध्यक्ष शिव शंकर जी, कोषाध्यक्ष विपुल मित्तल जी, राजकमल जी एवं सुबोध अग्रवाल जी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

#द्वादशमाधव #महात्मयात्रा #बिंदुमाधव #प्रयागराज #सूर्यप्रकाशदुबे #राधेराधे #शंखमाधव #सनातनधर्म #भजनकीर्तन