शांतिपुरम में ओमी मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी सेंटर का हुआ उद्घाटन
शांतिपुरम में ओमी मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी सेंटर का हुआ उद्घाटन
फाफामऊ, प्रयागराज।* शांतिपुरम में ओमी मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन डॉ. अनु शुक्ला द्वारा किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
उद्घाटन के मौके पर डॉ. अनु शुक्ला ने कहा कि यहां की जनता को ध्यान में रखते हुए पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर की ओपनिंग की गई है, ताकि लोगों को सही इलाज और सही दवा समय पर मिल सके।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी शुरू की जाएगी, जिससे क्षेत्र की जनता को इलाज के लिए उस पार नहीं जाना पड़ेगा। सारी व्यवस्था इसी पार मिल जाएगी।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी लोगों का सपोर्ट मिलेगा तो जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी।
रिपोर्ट ... संतोष सिंह, प्रयागराज।
बाइट - डॉ. अनु शुक्ला*
