दीपावली पर सपा नेता पवन द्विवेदी ने 43 सेक्टर अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को उपहार व मिठाइयां देकर किया सम्मानित
दीपावली पर सपा नेता पवन द्विवेदी ने 43 सेक्टर अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को उपहार व मिठाइयां देकर किया सम्मानित
झूंसी स्थित अनसूइया आवास पर आयोजित हुआ दीपावली मिलन समारोह, विधानसभा फूलपुर की जनता को भी दी शुभकामनाएं।
प्रयागराज। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर 256 विधानसभा फूलपुर से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी पवन द्विवेदी नेताजी ने अपने झूंसी स्थित अनसूइया आवास पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के 43 सेक्टर अध्यक्षों एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को उपहार एवं मिठाइयां भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान पवन द्विवेदी नेताजी ने सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के योगदान, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की असली ताकत होते हैं। उनके सहयोग और मेहनत से ही संगठन मजबूत बनता है।
इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा फूलपुर की समस्त सम्मानित जनता जनार्दन को भी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने अपने संदेश में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में उत्साह, अपनापन और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल देखने को मिला।
