सीतापुर ब्लॉक परशेंडी के ग्राम पंचायत देना: नालियाँ और सड़के बदहाल
सीतापुर ब्लॉक परशेंडी के ग्राम पंचायत देना: नालियाँ और सड़के बदहाल
सीतापुर के ब्लाक परशेंडी के ग्राम पंचायत देना के मजरा बउठन रजाकपुर गुलरी पुरवा में नालियों और सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब है। प्रशासन की नजर से यह मामला दूर है, जबकि पंचायत में धन का फिजूल खर्च कर भ्रष्टाचार किया गया है। लेकिन सड़कों और नालियों का कोई विकास नहीं हो सका। न ही ग्राम पंचायत से संबंधित कोई अधिकारी इन गांवों में कभी गया होगा। इन गांवों की स्थिति इतनी खराब नहीं होनी चाहिए। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, बुजुर्ग दवाई नहीं ला सकते, और मेहमान मरीजों को देखने नहीं आ सकते। ग्रामवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। यह स्पष्ट नहीं है कि कब ग्राम पंचायत के अधिकारी इन गांवों पर ध्यान देकर विकास कराएंगे।
https://www.facebook.com/reel/4837131533188123
https://www.instagram.com/p/DcibTFOAEAZ/
