त्रिवेणी माधव के दरबार में गूंजे भजन, नाव पर हुई भव्य आरती
त्रिवेणी माधव के दरबार में गूंजे भजन, नाव पर हुई भव्य आरती
द्वादश माधव महात्म्य संगीतमय यात्रा का दूसरा पड़ाव संगम पर, संतों और श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
प्रयागराज। द्वादश माधव महात्म्य संगीतमय यात्रा के दूसरे पड़ाव पर संगम क्षेत्र में स्थित विलुप्त श्री त्रिवेणी माधव के चरणों में भजन, पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया। अक्षयवट-संगम क्षेत्र के बीच नाव के माध्यम से पहुंचकर यात्रा प्रवाहक एवं सुप्रसिद्ध भजन गायक सूर्य प्रकाश दुबे तथा उनके राधे-राधे ग्रुप ने भक्तिमय वातावरण में त्रिवेणी माधव का भजन-गुणगान किया और आरती की।
इस दौरान भक्ति संगीत से संगम का वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए त्रिवेणी माधव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
द्वादश माधव समिति की ओर से कोषाध्यक्ष श्री विपुल मित्तल एवं गगन निषाद ने उपस्थित संतों, अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत नित्यानंद गिरी जी रहे।
बताया गया कि द्वादश माधव महात्म्य संगीतमय यात्रा 10 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक 12 दिनों तक आयोजित की जा रही है। यात्रा के माध्यम से प्रयागराज के द्वादश माधव मंदिरों की महिमा को भजन एवं भक्ति संगीत के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कल असी माधव के दरबार में होगा अगला पड़ाव
यात्रा का अगला कार्यक्रम 12 सितंबर को शाम 4 बजे से नागवासुकी मंदिर स्थित असी माधव के दरबार में आयोजित किया जाएगा। समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भक्ति कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
आप देख रहे हैं — डेली अखंड भारत न्यूज़ नेटवर्क।
निष्पक्ष और सच्ची खबरों से जुड़ने के लिए Follow & Subscribe करें।
#द्वादशमाधव #त्रिवेणीमाधव #प्रयागराज #संगम #अक्षयवट #असीमाधव #सूर्यप्रकाशदुबे #राधेराधेग्रुप #PrayagrajNews #HindiNews #DailyAkhandBharat #धार्मिकसमाचार #भक्तिसंगीत
