पांचवें वर्ष भी जारी दुर्गा पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन, मां भगवती की आराधना में जुटे श्रद्धालु
पांचवें वर्ष भी जारी दुर्गा पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन, मां भगवती की आराधना में जुटे श्रद्धालु
प्रतापगढ़। मां भगवती की कृपा और श्रद्धा-भक्ति के साथ पूर्व रायगढ़, कुंडा, प्रतापगढ़ में लगातार पांच वर्षों से दुर्गा पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा है। अखिल भारतीय युवा विकास संगठन एवं इन्फ्रामैट्रिक्स बालाजी प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में नौ दिनों तक मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर दुर्गा पाठ, पूजा-अर्चना, यज्ञ, आरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाता है।
इस धार्मिक आयोजन की अध्यक्षता संस्था के केडी द्विवेदी एवं कंपनी के डायरेक्टर अर्पित द्विवेदी के नेतृत्व में की जाती है। कार्यक्रम की शुरुआत डायरेक्टर अर्पित द्विवेदी, मिनिस्ट्री ऑफ एमएसएमई और कमल कुमार सरोज के सहयोग से हुई थी। पांच वर्षों से यह धार्मिक परंपरा निरंतर आगे बढ़ रही है।
पूरे नौ दिनों तक यज्ञाचार्य किशन शुक्ला एवं पंडित अंश पांडे द्वारा विधि-विधान से मां भगवती की पूजा-अर्चना कराई जाती है। प्रतिदिन होने वाली आरती एवं भजन संध्या में श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ शामिल होकर मां के जयकारे लगाते हैं और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करते हैं। आयोजन के अंतर्गत कन्या भोज के माध्यम से कन्याओं को सम्मानपूर्वक भोजन कराया जाता है।
कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष एवं भावी ग्राम प्रधान धीरेंद्र द्विवेदी मुख्य यजमान की भूमिका निभाते हैं। आयोजन को सफल बनाने में प्रियम द्विवेदी, अंकित द्विवेदी सहित संस्था एवं कंपनी के सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
आयोजकों का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना, समाज में आस्था एवं एकता की भावना को मजबूत करना और मां भगवती की आराधना के माध्यम से जनकल्याण की कामना करना है। सभी के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन पिछले पांच वर्षों से लगातार संपन्न हो रहा है।
