लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ एकजुट हुआ प्रयागराज, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब
लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ एकजुट हुआ प्रयागराज, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में मंत्री नन्दी ने पदयात्रा में किया प्रतिभाग, बाइक रैली में भी हुए शामिल
संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर जनादेश का अपमान कर रहा हताश विपक्ष : नन्दी
प्रयागराज। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और अराजकता के खिलाफ जनजागरण के संकल्प के साथ बुधवार को तीर्थराज प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर से शहीद वॉल तक आयोजित पदयात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली।
इससे पूर्व राष्ट्रविरोधी ताकतों द्वारा लोकतंत्र को कमजोर करने के कथित प्रयासों और देश में अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिशों के विरोध में एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के निकट से निकाली गई बाइक रैली में भी मंत्री नन्दी ने सहभागिता की। उनके साथ प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी एवं शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन और सशक्त लोकतंत्र के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने और देश में अराजकता फैलाने के किसी भी प्रयास का देश की जनता एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देती रहेगी।
उन्होंने कहा कि लगातार चुनावों में जनता द्वारा नकारे जाने के बाद विपक्ष हताशा और निराशा में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनादेश का अपमान करने तथा देश में अस्थिरता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। जनता के बीच अपना विश्वास खो चुका विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने, कभी वोट चोरी तो कभी ईवीएम के नाम पर भ्रम फैलाने जैसी राजनीति कर रहा है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है। जनादेश को स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि सभी संस्थाओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति सम्मान का भाव बना रहे।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरुद्ध जनमानस के दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। प्रयागराज सहित पूरे देश की जनता लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक व्यवस्था और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के साथ मजबूती से खड़ी है।
पदयात्रा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, मंत्री अनिल राजभर, दयाशंकर मिश्र 'दयालु', रवींद्र जायसवाल, गिरीश चंद्र यादव, संजीव कुमार गोंड, हंसराज विश्वकर्मा, सांसद प्रवीण पटेल, गंगापार जिलाध्यक्ष राजबाबू उपाध्याय, महापौर उमेश चंद्र 'गणेश' केसरवानी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नाथ सिंह, हर्षवर्धन वाजपेयी, दीपक पटेल, पीयूष रंजन निषाद, गुरु प्रसाद मौर्य, राजबाबू उपाध्याय, निर्मला पासवान एवं पूजा पाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार केसरवानी झल्लर, मुठ्ठीगंज मंडल अध्यक्ष परमानन्द वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, कीडगंज मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र मिश्रा, मनोज मिश्रा, नैनी मंडल अध्यक्ष रजत कुमार दूबे, नामित पार्षद दिलीप केसरवानी, मीरापुर मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद निषाद, रणविजय सिंह, चौक मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
