द्वादश माधव महात्म यात्रा का सातवां दिवस: शंख माधव मंदिर पहुंची आध्यात्मिक यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया दर्शन-पूजन

नगर की खुशहाली के लिए आध्यात्मिक यात्रा से जुड़ें: महापौर गणेश केसरवानी

प्रयागराज। द्वादश माधव महात्म यात्रा के सातवें दिवस यात्रा छतनाग, झूंसी स्थित पावन शंख माधव मंदिर पहुंची। यहां सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं यात्रा प्रवाहक सूर्य प्रकाश दुबे जी तथा उनकी पूरी राधे-राधे की संगत ने भजन-कीर्तन एवं शंख माधव का महात्म सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।

यात्रा के दौरान सूर्य प्रकाश दुबे जी ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग द्वादश माधव के प्रत्येक मंदिर में पहुंचकर दर्शन-पूजन करें और इस आध्यात्मिक यात्रा से जुड़कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

महापौर गणेश केसरवानी रहे अतिथि

कार्यक्रम में यात्रा समिति के मुख्य संरक्षक एवं प्रयागराज के यशस्वी महापौर श्री गणेश केसरवानी जी अतिथि रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नगर की खुशहाली एवं आध्यात्मिक एकता के लिए सभी नगरवासियों से इस पावन यात्रा से जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर गंगा पार जिला अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान जी ने शंख माधव मंदिर में आरती की। आरती एवं भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

यात्रा समिति ने किया स्वागत-अभिनंदन

यात्रा समिति की ओर से अध्यक्ष शिव शंकर जी, संरक्षक कुमार नारायण जी, सुशील खरबंदा जी, राम जी अग्रहरि बाबू जी, कोषाध्यक्ष विपुल मित्तल जी, राज कमल जी एवं सुबोध अग्रवाल जी सहित समिति के सदस्यों ने अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत-अभिनंदन किया।

आयोजन में इनकी रही भूमिका

सातवें दिवस के आयोजन में पार्षद शिव नारायण यादव जी एवं अशोक यादव नेता जी का विशेष सहयोग रहा।

द्वादश माधव महात्म यात्रा के माध्यम से प्रयागराज के प्राचीन माधव मंदिरों की महिमा एवं धार्मिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा में श्रद्धालुओं की सहभागिता लगातार बनी हुई है।

#dvadashamadhavamahatmayatra #shankhamadhav #chhatnag #jhunsi #prayaagaraj #suryaprakashadube #ganeshakesaravani #sanatandharm #madhavayatra #dharmikayatra #RadheRadhe