युवती झारखंड में नौकरी के बहाने लापता, परिजनों ने बंधक होने का आरोप#
युवती झारखंड में नौकरी के बहाने लापता, परिजनों ने बंधक होने का आरोप#
नौकरी के बहाने झारखंड गई युवती एक साल से लापता, परिजनों ने लगाया बंधक बनाए जाने का आरोप
प्रयागराज। प्रयागराज के हनुमानगंज क्षेत्र के कटवारीपुर गांव से एक युवती के करीब एक वर्ष से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी आरती को नौकरी दिलाने के बहाने झारखंड के बोकारो ले जाया गया था, लेकिन उसके बाद से वह अपने घर वापस नहीं लौटी।
आरती के पिता अमृतलाल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार के अनुसार, बेटी के लंबे समय से घर नहीं लौटने के कारण माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य बेहद परेशान हैं।
परिजनों का आरोप है कि आरती को बोकारो में कुछ लोगों ने अपने कब्जे में रखा हुआ है और उसे प्रयागराज स्थित अपने घर वापस नहीं आने दिया जा रहा। परिवार का यह भी दावा है कि कभी-कभी आरती से फोन पर केवल दो-तीन मिनट बात कराई जाती है और उसके बाद फोन काट दिया जाता है।
मामले की जानकारी जुटाने के लिए डेली अखंड भारत न्यूज़ नेटवर्क की टीम परिवार के घर पहुंची। परिजनों से बातचीत और गांव में स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर परिवार ने युवती की सकुशल बरामदगी और उसे घर वापस लाने की मांग की है
