त्योहारों पर प्रयागराज प्रशासन अलर्ट ड्रोन कैमरे से चप्पे चप्पे पर नजर, ट्रैफिक पुलिस की विशेष निगरानी
त्योहारों पर प्रयागराज प्रशासन अलर्ट ड्रोन कैमरे से चप्पे चप्पे पर नजर, ट्रैफिक पुलिस की विशेष निगरानी
प्रयागराज में त्योहारों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है भीड़भाड़ वाली मार्केट में ट्रैफिक पुलिस अलर्ट है। डीसीपी ट्रैफिक के. ज्ञानंजय ने बताया कि पूरे कमिश्नरेट में 98 ड्रोन थाना वाइज बांटे गए हैं, 5 ड्रोन सिर्फ ट्रैफिक के लिए दिए गए हैं।
सुभाष चौराहा, घंटाघर चौक, फूलपुर, फाफामऊ, बागड़ चौराहा सहित मुख्य चौराहों पर ड्रोन से निगरानी हो रही है, ताकि कंजेशन का पता दूर से ही चल सके।
सिविल लाइंस में 2-2 भ्रमणशील दल और क्रेन लगाई गई है। कई जगह वन-वे और डायवर्जन किया गया है। सड़क पर गाड़ी खड़ी करने वालों की गाड़ी क्रेन से उठाकर चालान किया जा रहा है।
रिपोर्ट संतोष सिंह, प्रयागराज।
Byte : के ज्ञानंजय डीसीपी ट्रैफ़िक
