सेंट कोलंबस स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे, बुजुर्गों के सम्मान और संस्कारों का दिया संदेश

सेंट कोलंबस स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे, बुजुर्गों के सम्मान और संस्कारों का दिया संदेश

सेंट कोलंबस स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे, बुजुर्गों के सम्मान और संस्कारों का दिया संदेश

हनुमानगंज, प्रयागराज। कतवारूपुर, हनुमानगंज स्थित सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे ग्रैंडपेरेंट्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं तिलक लगाकर स्वागत और सम्मान किया गया।
विद्यालय परिसर में पहुंचे दादा-दादी और नाना-नानी का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में बुजुर्गों के लिए मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। आंखों पर पट्टी बांधकर अपने बच्चों की पहचान करने के रोचक खेल ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही चुटकुले, गीत और अंताक्षरी में ग्रैंडपेरेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर बच्चों में बड़ों के प्रति आदर और सम्मान की भावना विकसित करने, शिक्षा में निरंतर सुधार लाने तथा नैतिक मूल्यों को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही अनुशासन, कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच के माध्यम से जीवन में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और उत्साह की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण दादा-दादी और नाना-नानी को श्रीमद्भगवद्गीता एवं कुरान भेंट करना रहा। विद्यालय की इस पहल के माध्यम से जीवन में आध्यात्मिकता, सकारात्मकता, आत्मविश्वास और मानवीय मूल्यों के महत्व का संदेश दिया गया।
इस आयोजन में दिनेश सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, लालजी यादव, गुलाब सिंह, जितेंद्र शुक्ला, उदय बहादुर सिंह, योगेंद्र नारायण दुबे, एच.के. दुबे, महादेव कुशवाहा, हसीना बानो सहित कुल 92 ग्रैंडपेरेंट्स ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य कप्तान एस.एन. दुबे ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और आयोजन में सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी परिवार की जड़ होते हैं। उनका अनुभव, स्नेह और संस्कार बच्चों के जीवन को नई दिशा देते हैं। सभी बुजुर्ग स्वस्थ और सुरक्षित रहें, यही विद्यालय परिवार की कामना है।