द पाम एकेडमी की मिनी मैराथन में दौड़े विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक, दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

द पाम एकेडमी की मिनी मैराथन में दौड़े विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक, दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

द पाम एकेडमी की मिनी मैराथन में दौड़े विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक, दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डीएसए ग्राउंड में हुआ भव्य आयोजन


 प्रयागराज। विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय के कर्मचारियों को फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पाम एकेडमी के नेतृत्व में स्थानीय डीएसए ग्राउंड में भव्य मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। सुबह 6:30 बजे शुरू हुई इस मैराथन में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर अभिभावकों और शिक्षकों तक ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया। आयोजन के माध्यम से नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनसीआर के चीफ हेल्थ डायरेक्टर डॉ. एस.के. हांडू उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो-वाइस चांसलर ब्रिगेडियर अहमद अली ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अमुल्ला सिद्दीकी एवं सुश्री सालेहा मदानी, प्रधानाचार्या सुश्री फौजिया साहिल तथा उपप्रधानाचार्य मोहम्मद सगीर मौजूद रहे। सभी अतिथियों एवं विद्यालय प्रबंधन ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
मैराथन के दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लेकर फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने स्वस्थ शरीर और संतुलित जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित शारीरिक गतिविधियां बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं।
अतिथियों ने इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। मिनी मैराथन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को एक साथ जोड़ते हुए स्वास्थ्य, अनुशासन और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।