प्रयागराज में सड़कों की बदहाली पर वरिष्ठ सामाजिक नेता श्याम सुंदर पांडे ने उठाए सवाल
प्रयागराज में सड़कों की बदहाली पर वरिष्ठ सामाजिक नेता श्याम सुंदर पांडे ने उठाए सवाल
प्रयागराज। डेली अखंड भारत के कार्यालय में प्रयागराज के प्रसिद्ध वरिष्ठ सामाजिक नेता श्री श्याम सुंदर पांडे जी का विशेष इंटरव्यू आयोजित किया गया। इस दौरान शहर और प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इंटरव्यू के दौरान उत्तर प्रदेश में सड़कों की मौजूदा स्थिति और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर श्री श्याम सुंदर पांडे जी ने गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाना चाहिए, ताकि बारिश अथवा अन्य कारणों से सड़कें जल्द खराब न हों। खराब सड़कों के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को होने वाली समस्याओं को गंभीरता से लेने की जरूरत है।
श्री पांडे जी ने संबंधित विभागों और जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की कि सड़कों की नियमित निगरानी, समय पर मरम्मत और सड़क सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
इंटरव्यू के दौरान सड़क, जनसुरक्षा, विकास कार्यों और आम जनता से जुड़े तमाम अहम बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।
डेली अखंड भारत के साथ विशेष बातचीत में वरिष्ठ सामाजिक नेता श्याम सुंदर पांडे जी ने जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
