राष्ट्रीय अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमर दीप निषाद जी द्वारा कोराव विधानसभा के झाडियही ग्राम सभा का निरीक्षण

आज दिनांक के 2 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमर दीप निषाद जी द्वारा कोराव विधानसभा के झाडियही ग्राम सभा का निरीक्षण किया गया जिसमें बहुत ढेर सारे कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे. ग्राम सभा पुरा का पूरा बाढ़ में डूब चुका है. बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं और महिलाओं को शौचालय की बहुत समस्या हैं. गोभी क्षेत्र का विधायक या सांसद या कोई अधिकारी इस जगह का निरीक्षण करने नहीं आ रहा है और यहां के लोग अंधेरे में अपना समय बिता रहे हैं और जीव जंतुओं का यहां आना लगातार बना है जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है. यदि जल्द ही यहां पर कोई समाधान नहीं किया गया तो सभी लोगों में संक्रमण फैल जाएगा लोग भयंकर बीमारी का शिकार हो जाएंगे जिससे जान भी जा सकती हैं.आज राष्ट्रीय अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमर दीप निषाद जी द्वारा झाड़ियाही ग्राम सभा मे बाढ़ पीड़ितों क़ो राहत सामग्री का वितरण किया गया. 

  अस्पताल के माध्यम से ग्रामीण जन अपने कई समस्याओं का समाधान की मांग कर रहे हैं जो निम्नवत है 
1. ग्रामीणों क़ो यहाँ से किसी अच्छे स्थान पर स्थापित किया जिससे सभी का विकास हों सके.
2. सभी क़ो बाढ़ के दौरान सरकार द्वारा मुफ्त भोजन सामग्री दिया जाये.
3. बाढ़ में आने जाने के लिए सरकारी खर्चे से नाव को चलाया जाए
4. झरियाही गांव में आने जाने के लिए कम से कम 10 मीटर ऊंचा पुल बनना चाहिए जिससे लोग आसानी से आ जा सके यहां पर बाढ़ के दौरान पूरा संपर्क ही खत्म हो जाता है
5. बिजली का ट्रांसफार्मर ख़राब हों गया हैं उसे तत्काल बदला जाये.
6. गाँव मे एक नया 10 मीटर ऊंचा पुल बनाये जाय. पूरा 3 मीटर की पुलिया डूब गयी हैं.

https://www.instagram.com/p/DcytZydATW7/

https://x.com/akhandbharanews/status/2095195781448007804