मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज, जमुनीपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई संस्थापक की जयंती
मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज, जमुनीपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई संस्थापक की जयंती
शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. राम नारायण श्रीवास्तव की जयंती पर गूंजा सुंदरकांड
मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज, जमुनीपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई संस्थापक की जयंती
हनुमानगंज, प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज, जमुनीपुर में विद्यालय के प्रथम संस्थापक एवं क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले स्वर्गीय राम नारायण श्रीवास्तव की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में राष्ट्रगान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ लोकप्रिय संगीतकार रूपनारायण त्रिपाठी द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया गया। संगीतमय सुंदरकांड से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा।
“विद्यालय के कायाकल्प के लिए शासन और सरकार से लड़ेंगे”
विद्यालय के प्रबंधक जयंत श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ष 1946 में स्व. राम नारायण श्रीवास्तव ने अपनी जमीन पर विद्यालय की स्थापना कर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा देने का संकल्प लिया था। उनकी शिक्षा की ज्योति आज भी हजारों विद्यार्थियों के जीवन को रोशन कर रही है।
उन्होंने विद्यालय की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के कारण विद्यालय का कायाकल्प अभी अधूरा है। छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए शासन एवं सरकार से हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और आने वाले वर्षों में संस्थापक की जयंती समारोह को और भव्य बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
स्थान: मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज, जमुनीपुर, हनुमानगंज, प्रयागराज
