जलभराव से मोहल्लेवासी परेशान, डेंगू-मलेरिया का मंडरा रहा खतरा
जलभराव से मोहल्लेवासी परेशान, डेंगू-मलेरिया का मंडरा रहा खतरा
जलभराव से मोहल्लेवासी परेशान, डेंगू-मलेरिया का मंडरा रहा खतरा
प्रयागराज। बहरैना स्थित सुंदरम गेस्ट हाउस के पीछे पानी की टंकी के पास मां शारदा अस्पताल एवं भगवती अस्पताल वाली सड़क पर बारिश के बाद गंदा पानी जमा होने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लंबे समय से जलभराव के कारण राहगीरों के साथ-साथ अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया और मौके पर स्थिति का निरीक्षण भी किया गया, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
गंदा पानी जमा होने से क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका से मोहल्लेवासियों में चिंता है।
मोहल्लेवासियों के अनुसार, मामले की शिकायत महापौर और नगर आयुक्त से भी की जा चुकी है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने, सफाई कराने तथा मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।
नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
