विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष रवि सिंह बघेल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष रवि सिंह बघेल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
प्रयागराज। विश्व हिंदू महासंघ भारत के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (चित्रकूट) रवि सिंह बघेल का जन्मदिन मंगलवार को बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर म्योराबाद स्थित प्रेमलता मौर्या के आवास पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमलता मौर्या, प्रयागराज जिलाध्यक्ष अभिराव मौर्या, पूर्व भाजपा पार्षद राम मूर्ति मौर्या सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं नारी शक्ति की विशेष उपस्थिति रही।
इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रवि सिंह बघेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही ईश्वर से राष्ट्र सेवा, हिंदुत्व के संरक्षण एवं संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में उनके निरंतर सक्रिय योगदान की कामना की।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, आपसी सौहार्द एवं संगठनात्मक एकता से परिपूर्ण रहा। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन को यादगार बनाया
