प्रकाशनार्थ- हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक मौलाना आजाद को कांग्रेसजनों ने याद किया

प्रकाशनार्थ- हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक मौलाना आजाद को कांग्रेसजनों ने याद किया

प्रकाशनार्थ- हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक मौलाना आजाद को कांग्रेसजनों ने याद किया


प्रयागराज ,11 नवंबर । भारत रत्न व देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की 138 वीं जयंती   'राष्ट्रीय शिक्षा दिवस'
पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया ।
शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आजाद जयंती समारोह शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में चौक स्थित पार्टी कार्यालय में अपराह्न आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने उन्हे हिंदू मुस्लिम एकता का अग्रदूत बताते कहा कि मौलाना का व्यक्तित्व बहु आयामी था। प्रख्यात विद्वान के साथ वे महान चिंतक ,कवि ,लेखक, पत्रकार और राजनेता थे जिनकी उपलब्धियां को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता । 1940 से 46 तक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उन्होंने कांग्रेस और देश की मजबूती के लिए कार्य किया । मौलाना का मानना था कि मुल्क के लोग एकजुट होकर ही संप्रभुता प्रदान कर सकते हैं । 
प्रारंभ में पार्टीजनों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आगे बढ़ने का संकल्प लिया ।
यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी , परवेज अंसारी,  शशि प्रकाश, परवेज़ सिद्दीकी, अरशद अली,मानस शुक्ला, नफीस कुरेशी, देवेंद्र कुमार,  सरताज़ मोहम्मद,डॉ अनिल गौड़, कमाल अली, आशीष चौधरी, मो.ज़ावेद , राम मनोरथ सरोज, रिज़वाना बेगम, रविंद्र कौशल, नसरीन बानो, अतुल कुमार, शीश अहमद,भरत लाल, शकील अहमद, अफ़रोज़ खान आदि मौजूद थे